{"_id":"6287833f7704072df575cafc","slug":"pm-narendra-modi-shimla-visit-responsibility-given-to-six-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Shimla Visit: छह जिलों पर रहेगा पीएम मोदी की जनसभा सफल बनाने का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Shimla Visit: छह जिलों पर रहेगा पीएम मोदी की जनसभा सफल बनाने का जिम्मा
Sat, 21 May 2022 02:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 May 2022 02:01 AM IST
सार
केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 31 मई को ऐतिहासिक रिज मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। भाजपा ने कार्यक्रम में 50 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला में 31 मई को होने वाली जनसभा को सफल बनाने का पूरा दारोमदार शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, किन्नौर जिलों के साथ मंडी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों पर रहेगा। इन जिलों के तहत आने वाले हिमाचल भाजपा के 27 मंडलों से कार्यकर्ता शिमला लाए जाएंगे। केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 31 मई को ऐतिहासिक रिज मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। भाजपा ने कार्यक्रम में 50 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा में शिमला जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण, कसुम्पटी, ठियोग, चौपाल, रोहड़ू, रामपुर, जुब्बल कोटखाई से कार्यकर्ता लाए जाएंगे।
विज्ञापन
सोलन जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों सोलन, कसौली, अर्की, दून और नालागढ़, सिरमौर के पांच क्षेत्रों नाहन, रेणुका, पांवटा साहिब, शिलाई और पच्छाद, बिलासपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर सदर, घुमारवीं, झंडूता, नयनादेवी, मंडी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों नाचन, बल्ह, सुंदरनगर और किन्नौर से कार्यकर्ताओं को शिमला लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और मंडल अध्यक्षों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। 31 मई को मुख्य कार्यक्रम रिज मैदान पर होगा। रानी झांसी पार्क और माल रोड पर तीन से चार एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।