फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pm narendra modi second visit in nine days in hamirpur parliamentary constituency

PM Modi Visit: नौ दिनों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पीएम मोदी करेंगे दूसरा दौरा

Thu, 13 Oct 2022 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 Oct 2022 12:21 PM IST
सार

पीएम मोदी समेत भाजपा हाईकमान की हिमाचल में बढ़ती सक्रियता साफ इशारा कर रही है कि पार्टी पूरी मजबूती और ताकत के साथ चुनावी जंग लड़ेगी।

विज्ञापन
pm narendra modi second visit in nine days in hamirpur parliamentary constituency
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ दिनों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर के कई कार्यक्रम इससे पहले हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव को देखते यह भाजपा के केंद्रीय नेताओं के ये दौरे बेहद अहम बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आला नेताओं के दौरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी समेत भाजपा हाईकमान की हिमाचल में बढ़ती सक्रियता साफ इशारा कर रही है कि पार्टी पूरी मजबूती और ताकत के साथ चुनावी जंग लड़ेगी। इसी कड़ी में 17 सीटों वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर भी पार्टी हाईकमान का पूरा फोकस है। संसदीय क्षेत्र की 11 सीटों पर भाजपा काबिज है। पार्टी की कोशिश है कि इस बार पूरे संसदीय क्षेत्र में क्लीन स्वीप कर भगवा लहराया जाए। 
विज्ञापन


ऊना की बात करें तो जिले की पांच सीटों में से दो पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा के विधायक हैं। बिलासपुर जिले की चार सीटों में से तीन पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। हमीरपुर जिला की पांच सीटों में दो भाजपा और तीन पर कांग्रेस विधायकों का कब्जा है। जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली मंडी जिले की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की सीट भी भाजपा की झोली में है। भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा की दो सीटें भी भाजपा के खाते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की कुल 17 विधानसभा सीटों में से 11 में भाजपा और छह में कांग्रेस है। पिछले चुनाव में हाथ से निकलीं इन छह सीटों पर भी काबिज होने के लिए पार्टी नेतृत्व लगातार सक्रियता बढ़ा रहा है। पीएम मोदी के चंबा के पूर्व निर्धारित दौरे में अचानक बदलाव कर ऊना से बड़े प्रोजेक्टों का शिलान्यास और उद्घाटन का कार्यक्रम तय होना साफ कर रहा है कि भाजपा किसी भी स्तर पर कोई खतरा नहीं चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed