एचपीसीए स्टेडियम में होगी पीएम नरेंद्र मोदी की मेगा रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार के 27 दिसंबर को एक साल पूरा होने पर एचपीसीए स्टेडियम में मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे।
सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ धर्मशाला के कोतवाली स्थित सामुदायिक भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैठक की। इसमें पीएम और शाह के दौरे को लेकर योजना बनाई गई।
बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद शांता कुुमार, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा और मंत्री-विधायक मौजूद रहे। बैठक के बाद सीएम ने पुलिस मैदान, एचपीसीए स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक का जायजा लिया।
हजारों लोग रैली में लेंगे भाग: सीएम
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली के लिए एचपीसीए मैदान, पुलिस मैदान व साई स्टेडियम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित सहित हजारों लोग रैली में भाग लेंगे।
सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी,
अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण मनीषा नंदा, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।