फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi's Mega Rally will be in HPCA Stadium

एचपीसीए स्टेडियम में होगी पीएम नरेंद्र मोदी की मेगा रैली

Mon, 10 Dec 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 10 Dec 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi's Mega Rally will be in HPCA Stadium

जयराम सरकार के 27 दिसंबर को एक साल पूरा होने पर एचपीसीए स्टेडियम में मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ धर्मशाला के कोतवाली स्थित सामुदायिक भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैठक की। इसमें पीएम और शाह के दौरे को लेकर योजना बनाई गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद शांता कुुमार, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा और मंत्री-विधायक मौजूद रहे। बैठक के बाद सीएम ने पुलिस मैदान, एचपीसीए स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोग रैली में लेंगे भाग: सीएम

PM Narendra Modi's Mega Rally will be in HPCA Stadium

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली के लिए एचपीसीए मैदान, पुलिस मैदान व साई स्टेडियम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित सहित हजारों लोग रैली में भाग लेंगे।

सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी,

अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण मनीषा नंदा, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed