फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM narendra Modi Rally in Solan and Helicopter Landing trial

पीएम मोदी के सोलन दौरे को हेलीकॉप्टर लैंडिंग का हुआ ट्रायल, भरीं दो-दो उड़ानें

Sat, 11 May 2019 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 May 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi Rally in Solan and Helicopter Landing trial
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 मई को होने वाली जनसभा को लेकर सोलन में शनिवार को हेलीकॉप्टर उतारने का अभ्यास चलता रहा। ठोडो में प्रस्तावित जनसभा के लिए शहर से सटी सैन्य छावनी में स्थापित हेलीपैड को मुख्य लैंडिंग प्वाइंट के तौर पर चिह्नित किया गया है। पास ही स्थित बसाल के हेलीपैड को वैकल्पिक हेलीपैड के तौर पर रखा गया है।

विज्ञापन


शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर ने दोनों हेलीपैड से दो-दो बार लैंडिंग की। पायलट ने हेलीकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतारने और यहां मौसम समेत अन्य गतिविधियों का भी जायजा लिया। अभ्यास के दौरान पूरा प्रशासन अलर्ट पर रहा। दमकल विभाग ने इस अभ्यास को सफल बनाने के लिए तीन अतिरिक्त गाड़ियों का प्रबंध किया था। यह गाड़ियां शिमला, परवाणू और नालागढ़ से मंगवाई गईं।
विज्ञापन


तीनों गाड़ियां नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद ही वापस भेजी जाएंगी। गौरतलब है कि सोलन के ठोडो मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा 13 मई को दोपहर बाद होगी। सुबह 11 बजे से लोगों के जनसभा स्थल तक पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और एसपीजी जनसभा को अति सुरक्षित बनाने को लेकर मंथन कर रहे हैं। शनिवार को छुट्टी के बावजूद दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उपायुक्त विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा व एसपीजी के अधिकारियों ने मैदान का मुआयना किया और प्रबंधों का जायजा लिया। 


पीएम मोदी की जनसभा को प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है। जनसभा से 48 घंटे पहले प्रशासन ने मैदान को लेकर स्वीकृति दी है। जनसभा के संबंध में भाजपा ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिस पर निर्वाचन विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। एसडीएम रोहित राठौर ने जनसभा की इजाजत की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed