फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi Rally in Dharamshala Himachal Pradesh

मोदी का कभी भाजपा प्रभारी हुआ था सत्कार, आज बतौर प्रधानमंत्री इंतजार

Thu, 27 Dec 2018 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Dec 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Rally in Dharamshala Himachal Pradesh

वर्ष 2000 में नरेंद्र मोदी का धर्मशाला में बतौर भाजपा प्रदेश प्रभारी सत्कार हुआ था। आज लगभग 18 साल बाद धर्मशाला में मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर स्वागत किया जाएगा। अठारह वर्ष पूर्व मोदी गरमी के मौसम में धर्मशाला आए थे। उस समय उन्होंने कांगड़ा, पालमपुर और नूरपुर उपमंडल का चार दिन का संगठनात्मक प्रवास किया था।

विज्ञापन


मोदी ने तीनों उपमंडलों के भाजपा मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकें की थीं। धर्मशाला मंडल की बैठक लोक निर्माण विभाग के खड़ा डंडा रोड स्थित रेस्टहाउस में की गई थी। तत्कालीन कांगड़ा भाजपा जिला महामंत्री सुनील मनोचा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2000 में जिले के तीन उपमंडलों को चार दिन का प्रवास किया था।
विज्ञापन


जिसमें मोदी ने हर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की थीं। चार दिन के प्रवास के दौरान मोदी ने नूरपुर, शाहपुर, नगरोटा और पालमपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती पर मंथन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1999 में कचहरी अड्डा में हुई थी मोदी की जनसभा 
कचहरी अड्डा में वर्ष 1999 में नरेंद्र मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया था। जनसभा के बाद मोदी ने भाजपा मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही लैंडलाइन फोन से प्रदेश की चुनावी हलचल पर फीडबैक लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed