{"_id":"5c24614ebdec2256b86d6e96","slug":"pm-narendra-modi-jan-abhar-rally-in-dharamshala-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में आज जन आभार रैली में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में आज जन आभार रैली में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Thu, 27 Dec 2018 10:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में आज जन आभार रैली हो रही है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास तौर पर आ रहे हैं। पीएम बनने के बाद पहली बार धर्मशाला आ रहे नरेंद्र मोदी इस मौके पर हिमाचल को कोई सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करने के साथ साथ प्रधानमंत्री धर्मशाला में केंद्र और राज्य सरकार की योजना के लाभार्थियों से भी रू-ब-रू होंगे। इस रैली में 36,500 लाभार्थियों के आने का दावा किया जा रहा है। पीएम के स्वागत के लिए धर्मशाला को होर्डिंग-बैनरों से पूरी तरह सजा दिया है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे और सतपाल सत्ती ने पुलिस मैदान में जाकर रैली स्थल का जायजा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:50 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी के पदाधिकारी और सरकार के करीब 50 प्रमुख लोग पीएम का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आने के बाद सिर्फ मुख्यमंत्री का 7 मिनट तक भाषण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से करीब 12.36 से दोपहर 1 बजे तक हिमाचल की जनता को 24 मिनट तक संबोधित करेंगे। करीब 1:15 बजे प्रधानमंत्री वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।