फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM narendra modi favourite Baljees Sweet shop closed in shimla himachal pradesh

बालजीज आज से बंद, खाने को नहीं मिलेंगे मशहूर गुलाब जामुन, पीएम मोदी भी हैं दीवाने

Wed, 10 Jul 2019 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Jul 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi favourite Baljees Sweet shop closed in shimla himachal pradesh
Gulab jamun

देश दुनिया में पहचान बन चुके शिमला के मालरोड पर स्थित बालजीज रेस्तरां का 64 साल का सुहाना सफर 10 जुलाई को थम गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 15 जुलाई को बालजीज रेस्तरां के मालिकों को इसे खाली कर संपत्ति असली मालिक को सौंपनी होगी। 1954 में इस रेस्तरां को चंद्र बालजीज ने शुरू किया था।

विज्ञापन


इस सफर में रेस्तरां ने न केवल नाम कमाया बल्कि शिमला को कुछ नया स्वाद भी दिया। सैलानियों और स्थानीय लोग भी मालरोड पर टहलने के बाद बालजीज के गुलाब जामुन और पेस्ट्री का स्वाद चखना नहीं भूलते थे। रेणु बालजी पति की मृत्यु के बाद 1996 से लगातार खुद रेस्तरां चला रही हैं। उन्होंने कहा कि इसे बचाने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन अब कुछ भी हाथ में नहीं है।

विज्ञापन

काफी बार बातचीत तक की लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। इसलिए सुप्रीमकोर्ट के आदेश के तहत इसे 10 जुलाई को ही बंद करने का फैसला लिया है।  बालजीज स्वीट्स में बनी गुलाब जामुन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बहुत पसंद हैं। नरेंद्र मोदी हिमाचल भाजपा के जब प्रभारी थे तो यहां कई बार गुलाब जामुन खाने आया करते थे। हाल ही में उन्होंने नमो एप के जरिये भी बालजीज के गुलाब जामुन का जिक्र किया था।

सुप्रीमकोर्ट में बालजीज रेस्तरां को लेकर केस चला था। इसमें संपत्ति मालिक ज्यादा किराये की मांग कर रहे थे। वहीं वर्तमान में इस रेस्तरां का 1.5 लाख किराया है। संपत्ति मालिक 25 लाख तक की मांग कर रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच में समझौता नहीं हो सका। अब रेस्तरां की संचालिका रेणु बालजी ने 10 जुलाई को अंतिम वर्किंग डे तय किया है। पांच दिन इसे खाली करने के लिए रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed