फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi confers himachal pradesh with krishi karman award

कृषि में बेहतरीन कार्य करने पर हिमाचल सम्मानित

Sat, 19 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi confers himachal pradesh with krishi karman award
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया को कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान किया।

हिमाचल में खाद्य उत्पादन में सराहनीय कार्य होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया को कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार उन्हें प्रदेश सरकार को खाद्यान्न उत्पादन में सराहनीय उपलब्धियों के लिए वर्ष 2014-15 के लिए प्रदान किया गया।

विज्ञापन


पुरस्कार में एक करोड़ रुपये की राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कृषि मंत्रालय की ओर से धान, गेहूं, मोटे अनाज, दालों और कुल खाद्यान्न उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालें राज्यों को प्रदान किया जाता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश
विज्ञापन


में पिछले तीन वर्षों के दौरान कुल खाद्यान्न उत्पादन 15.41 लाख टन से बढ़कर 16.73 लाख टन तक पहुंचा है। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग ने पाली हाउस खेती, सूक्ष्म सिंचाई, जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए भी सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उपमा चौधरी भी उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed