{"_id":"5c518e8dbdec2258bd0c806f","slug":"pm-modi-will-lay-foundation-stone-of-lilh-kothi-college-chamba-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी करेंगे चंबा के लिल्ह कोठी कॉलेज का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी करेंगे चंबा के लिल्ह कोठी कॉलेज का शिलान्यास
Thu, 31 Jan 2019 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चंबा के मॉडल कॉलेज लिल्ह कोठी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। लिल्ह कोठी को मॉडल कॉलेज बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 12 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इसकी पहली किस्त छह करोड़ जारी कर दी है।
विज्ञापन
35 बीघा भूमि में मॉडल कॉलेज का परिसर बनाया जाएगा। कॉलेज में सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी लिल्ह कोठी कॉलेज के मॉडल बनने से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के दूसरे चरण के तहत लिल्ह कोठी कॉलेज को मॉडल बनाया जा रहा है। तीन फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करीब 60 मॉडल कॉलेजों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
इसी कड़ी में हिमाचल के लिल्ह कोठी कॉलेज का शिलान्यास भी होगा। केंद्र सरकार से इस बाबत हिमाचल सरकार को पत्र मिल गया है। प्रदेश में सराहां, रिकांगपिओ, कोटखाई और चंबा कॉलेज को भी मॉडल कॉलेज का दर्जा दिया गया है।
लिल्ह कोठी कॉलेज का निर्माण 35 बीघा भूमि पर होगा। रूसा के पहले चरण में लिल्ह कोठी को मॉडल कॉलेज का दर्जा दिया गया था, लेकिन भूमि नहीं मिलने के चलते मामला लटक गया था।