फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi Will Inaugurate Three Projects at Himachal on Tuesday.

पीएम मोदी बोले- जो इजरायल करता था, आज हम कर रहे हैं

Wed, 19 Oct 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 19 Oct 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Will Inaugurate Three Projects at Himachal on Tuesday.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे । मंडी में हो रही परिवर्तन रैली से पहले पीएम ने तीन बड़े प्रोजेक्‍टों का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, मैं काशी से लोकसभा का प्रतिनिधित्व करता हूं और आज मिनी काशी में आप लोगों को संबोधित कर रहा हूं।' मोदी ने कहा,

विज्ञापन


- 40 साल से अटकी थी वन रैंक वन पेंशन योजना।
- मैंने इसकी पहली किश्त साढ़े पाच हजार करोड़ रुपए दी।
- बाकी तीन किश्त भी जल्द ही दिए जाएंगे।
- मुझे फौजी और उनके परिवार आशीर्वाद देते हैं।
- दुनिया में हमारी सेना के पराक्रम की चर्चा है।
- सेना की ताकत पर हमें गर्व है।
- दुनिया में पहले इजरायल की चर्चा होती थी।
- बीजेपी के लोगों ने खुद को पानी और लोगों की सेवा में खपा दिया।
- देश को हिमाचल प्रदेश उर्जा देता है।
- पुरानी फाइलों को ढूंढ कर परियोजनाओं पर फिर से काम किया जा रहा है।
- शौचालय से लेकर पनबिजली तक पर काम हो रहा है।
- नंगल तलवाड़ा परियोजना की फाइल 35 साल से धूल फांक रही है।
- एलईडी के बल्द से हिमाचल में रोज एक करोड़ रुपए की बचत हो रही है।
- आज दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी है जो जीवन के हर क्षेत्र में काम कर रही है।


हिमाचल पहुंचने पर पीएम ने सबसे पहले मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से एनएचपीसी के 520 मेगावाट पार्वती पावर स्टेशन और एसजेवीएनएल के 412 मेगावाट की रामपुर जल विद्युत स्टेशन और एनटीपीसी की आठ सौ मेगावाट की कोल डैम जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मंडी और बिलासपुर जिला की सीमा पर सतलुज नदी पर बने आठ सौ मेगावाट क्षमता की कोल डैम परियोजना एनटीपीसी का पहला हाइड्रो प्रोजेक्ट है। यह प्रोजेक्ट उत्तरी ग्रिड को बिजली आपूर्ति करता है। दिसंबर 2003 में तकनीकी आर्थिक स्वीकृति और मुख्य डैम पैकेज का कार्य मिलने के बाद सतलुज नदी पर परियोजना का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में उत्पादित होने वाली बिजली में 12 प्रतिशत हिमाचल प्रदेश को निशुल्क मिलेगी। परियोजना से प्रभावितों को प्रति माह 100 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, चंडीगढ़ को बिजली आपूर्ति की जाएगी।

पीएम बोले, 'हिमाचल आने मे मैंने देरी कर दी‍'

PM Modi Will Inaugurate Three Projects at Himachal on Tuesday.

जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस देवभूमि पर आपके दर्शन करने का अवसर मिला। इतनी संख्या में लोग आर्शीवाद देने आए मैं आपका आभारी हूं।

मोदी ने कहा कि मैं काशी से लोकसभा का सांसद हूं। आज मुझे छोटी में सर झुकाने का मौका मिला है। आज मैं यहां आया तो थोड़ा संकोच हो रहा था, मैं भीतर से थोड़ा हिला हुआ था कि हिमाचल के लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, मैंने यहां आने में देर कर दी।

मोदी ने कहा कि मैंने सोचा था कि यहां लोग मुझसे नाराज होंगे, गुस्से में होंगे, पर मैंने देखा कि आपका दिल भी हिमालय जैसा बड़ा है। जैसे बर्फ पिघल जाती है वैसे गिले शिकवे पिघल गए। मोदी ने कहा कि उन्हें मंडी आकर सेपूबड़ी की भी याद आ गई। इसके अलावा मोदी ने कुल्‍लू दशहरे पर भी कुछ बातें कहीं।

आए दिन चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है ये विभाग

PM Modi Will Inaugurate Three Projects at Himachal on Tuesday.

हिमाचल की जनता को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने एक विभाग अपने अधीन खोला है। इसका नाम है पुरातन विभाग। मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पीएम बनने के बाद ऐसा भी कोई विभाग खोलना पड़ेगा।

मगर मुझे खोलना पड़ा। ये वह विभाग है जो बाबा आदम के जमाने में हुए शिलान्यासों, तय हुए प्रोजेक्टों को बाहर निकाल रहा है। पीएम बोले ये ऐसे शिलान्यास है जिस पर 30-30 साल से कुछ नहीं हुआ। उन्हें मैं खोद खो कर निकाल रहा हूं।

उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि एक रेलवे का प्रोजेक्ट देखा, यह चौंकाने वाला था। नंगल तलवाड़ा रेलवे जो 1981 में तय हुआ था। 35 साल हो गए कुछ नहीं बना। मैंने पूछा क्या हुआ। अब खुदाई कर निकाला है इसकी फाइलों को।

पीएम बोले, उस समय यह 34 करोड़ का प्रोजेक्ट था मगर लापरवाही के कारण अब 34 करोड़ का प्रोजेक्ट 2100 करोड़ का प्रोजेक्ट बन गया है। उस समय बनता तो इतना खर्चा न होता। इस सरकार पर ये बोझ न पड़ता। लेकिन ज्यादातर तो पत्‍थर लगाकर चुनाव के बाद सब भूल गए। अब मैं इन्हें सामने लाकर इनका काम आगे बढ़ा रहा हूं।

 

मैंने, पूर्व सीएम धूमल से सीखी थी ये बात: मोदी

PM Modi Will Inaugurate Three Projects at Himachal on Tuesday.

रैली के दौरान मोदी ने कहा कि जब वह गुजरात के सीएम थे तो उन्होंने एक टीम हिमाचल के दौरे पर भेजी थी। उस समय प्रेम कुमार धूमल हिमाचल के सीएम थे। मोदी बोले, मैंने टीम से कहा था कि हिमाचल जाकर सीखे कि कैसे वनों को बढ़ाना है, कैसे इन्हें संरक्षित करना है, इसकी क्या योजना है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने जंगल बचाने में जो नीति लागू की थी वह सराहनीय ‌थी। यह एक अद्भुत योजना थी जिसे हमने भी सीखने की जरूरत समझी थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की गरीब महिलाओं के लिए सरकार ने उज्जवला योजना चलाई है। हमारा प्रयास है कि अगले तीन साल के भीतर यहां की सभी गरीब गृहणियों को मुफ्त गैस कनेक्‍शन मिल जाएंगे।

मोदी के सामने धूमल ने की वीरभद्र सरकार की खिंचाई

PM Modi Will Inaugurate Three Projects at Himachal on Tuesday.

रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अब तक केंद्र सरकार से हमने जो मांगा है वह सब मिला है। इसमें चाहे वन रैंक वन पैंशन की मांग हो या फिर राज्य को स्पेशल पैकेज।

धूमल ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल को दस साल के लिए इंडस्ट्रियल पैकेज दिया ‌था लेकिन केंद्र में यूपीए सरकार आते ही इसे वापस ले लिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र से काफी योजनाएं, हाइवे और प्रोजेक्ट हिमाचल को अब मिल रहे हैं।

लेकिन हमारी राज्य सरकार है कि इसकी डीपीआर ही नहीं बन पा रही। धूमल ने कहा कि मोदी सरकार हिमाचल को बहुत कुछ दे रही है लेकिन राज्य सरकार है कि कुछ करना नहीं चाहती।

धूमल ने कहा कि रैली से पहले सरकार के बयान आए कि इस रैली का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तो इस पर भी मैं कहना चाहूंगा कि पीएम मोदी का असर हिमाचल नहीं अमेरिका तक है। इसीलिए तो अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कहते हैं कि मैं राष्ट्रपति बनूंगा तो मोदी जी की नीतियां लागू करुंगा। धूमल ने कहा कि दुनिया भर के नेता मोदी से सीख ले रहे हैं।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था शिलान्यास

PM Modi Will Inaugurate Three Projects at Himachal on Tuesday.

एनएचपीसी की 520 मेगावाट की पार्वती परियोजना का शिलान्यास 12 दिसंबर 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। परियोजना का निर्माण दिसंबर 2005 में शुरू हुआ व छह जून 2014 को परियोजना का कार्य पूरा किया गया।

इस प्रोजेक्ट से हिमाचल, जम्मू व कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व चंडीगढ़ को वितरित की जाती है। परियोजना की लागत करीब 2600 करोड़ रुपये है। मोदी ने एसजेवीएनएल की 412 मेगावाट का रामपुर जलविद्युत स्टेशन परियोजना का भी विधिवत उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed