बच्चों मोदी बोल रहा हूं, क्या सवाल है आपका?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेटेलाइट के माध्यम से शिमला के स्कूली बच्चों से सीधा संवाद करेंगे। सेटेलाइट के माध्यम से दोपहर बाद तीन से पौने पांच बजे तक वे बात कर बच्चों के सवालों के जवाब देंगे।
जिला उप निदेशक ने सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को सेटेलाइट और इंटरनेट के माध्यम से इस संवाद को सफल बनाने के लिए इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।
उप निदेशक श्याम सिंह ने कहा कि पांच सितंबर से पहले स्कूल मुखियाओं को यह व्यवस्था करनी होगी। इस पर खर्च होने वाली राशि को स्कूल फंड से व्यय किया जाएगा। सभी स्कूलों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
100 फीसदी उपस्थिति जरूरी
इसके साथ ही स्कूल प्रशासन को पांच सितंबर को निर्धारित समय पर स्कूल में छात्रों की पूरी उपस्थिति को भी सुनिश्चित बनाना होगा। दोपहर ढाई बजे स्कूलों में छात्र पहुंच जाने चाहिए। इसकी बाकायदा हाजिरी ली जाएगी।
छह सितंबर को हर स्कूल के मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य को इस संदर्भ में की गई कार्रवाई और व्यवस्था की रिपोर्ट उप निदेशक कार्यालय को उपलब्ध करवानी होगी। ये रिपोर्ट शिक्षक दिवस के पूरे कार्यक्रम पर आधारित होगी।
यदि कोई स्कूल इसमें लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। विभाग ने करीब एक हफ्ते पहले ही इस दिवस को लेकर स्कूलों को खास तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।