प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनावों से पहले देश में करेंगे 100 रैलियां: धूमल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोस चुनावों को लेकर पूरे भारत में 100 विशाल रैलियां करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर देशभर में पार्टी के कार्य को पन्ना प्रमुख तक पहुंचाया जा रहा है। 28 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ऊना में आ रहे हैं। वहां पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर विशाल रैली का आयोजन करेंगे।
बिलासपुर के सर्किट हाउस में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को देश की सबसे बड़ी भानुपल्ली-बरमाणा-लेह रेललाइन दी है। इसमें 83 करोड़ 360 लाख खर्च किए जाएंगे।
465 किलोमीटर लंबी और 244 टनल से गुजरे रेलवे लाइन
यह रेलवे लाइन विश्व के मानचित्र में सबसे बड़ी रेलवे लाइन होगी, जो 465 किलोमीटर लंबी और 244 टनल से गुजरेगी। इस रेल लाइन में एक टनल 17 किलोमीटर लंबी होगी।
आपात स्थिति में सेना अपनी रसद को सीमा पर 28 घंटे में पहुंचा सकेगी। कहा कि जल्द एक नई रेलवे लाइन भी शुरू होने जा रही है। यह लाइन ऊना से हमीरपुर जाएगी। रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है।
उन्होंने बिलासपुर में बनने वाले हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज को लेकर कहा कि यह कार्य बहुत समय पहले शुरू हो जाना था, लेकिन केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने पर यह कार्य आरंभ नहीं हो रहा था। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा भी उपस्थित थे।