{"_id":"62f7bec16a26ce7afd66482a","slug":"pm-modi-praised-renuka-singh-thakur-of-shimla-who-took-the-highest-wicket-in-the-commonwealth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: पीएम मोदी बोले- रेणुका की स्विंग का तोड़ अभी भी किसी के पास नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: पीएम मोदी बोले- रेणुका की स्विंग का तोड़ अभी भी किसी के पास नहीं
Sat, 13 Aug 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Aug 2022 08:40 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली शिमला की रेणुका सिंह ठाकुर की पीएम ने जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से बातचीत भी की।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी व रेणुका सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की। विशेषकर राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली शिमला की रेणुका सिंह ठाकुर की पीएम ने जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से बातचीत भी की। पीएम ने कहा- सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, लेकिन रेणुका की स्विंग का तोड़ अभी भी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
दिग्गजों के बीच टॉप विकेट टेकर रहना कोई कम उपलब्धि नहीं है। इनके चेहरे पर भले ही शिमला की शांति रहती हो, पहाड़ों की मासूम मुस्कान रहती हो, लेकिन उनका आक्रामकता बड़े-बड़े बल्लेबाजों का हौसला पस्त करती है। ये प्रदर्शन निश्चित रूप सेदूर-सुदूर के क्षेत्रों में भी बेटियों को प्रेरित व प्रोत्साहित करेगा। बता दें देश की बेटियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में देश को मेडल जीता कर गर्व करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
रेणुका आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप 20 में पहुंच गई है। उन्हें ताजा रैंकिंग में 18वां स्थान मिला है। रेणुका ठाकुर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के पारसा गांव की रहने वाली हैं। इस मुकाम तक पहुंचीं रेणुका का क्रिकेट का सफर आसान नहीं रहा है। तीन साल की उम्र में पिता को खोने के बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर आ गई। मां ने उस समय आईपीएच विभाग में चतुर्थ श्रेणी के तौर पर नौकरी शुरू की।
विज्ञापन