फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM modi expresses displeasure over delay in construction of Bulk Drug Park; directs land transfer within 30 da

हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी पर पीएम मोदी नाराज, 30 दिन में भूमि हस्तांतरण के निर्देश

Fri, 30 Oct 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 05:45 AM IST
सार

 पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय ऑनलाइन बैठक में प्रधानमंत्री ने हिमाचल समेत अन्य राज्यों में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्कों की धीमी रफ्तार पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
PM modi expresses displeasure over delay in construction of Bulk Drug Park; directs land transfer within 30 da
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को 30 दिन में भूमि हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय ऑनलाइन बैठक में प्रधानमंत्री ने हिमाचल समेत अन्य राज्यों में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्कों की धीमी रफ्तार पर सवाल उठाए। प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क का मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन मौजूदा स्थिति में परियोजना के 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रधानमंत्री ने संबंधित मंत्रालयों और क्रियान्वयन एजेंसियों को परियोजना की बाधाएं दूर कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित मंत्रालयों को 30 दिन के भीतर भूमि हस्तांतरण, यूटिलिटी शिफ्टिंग और निर्माण कार्यों के संशोधित लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। साथ ही, देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और नोडल एजेंसियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। परियोजना की प्रगति पर निगरानी के लिए गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री ने कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, स्टीम जेनरेशन, टेस्टिंग लैब और वेयरहाउसिंग जैसी साझा सुविधाओं के टेंडर और निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा। इसी माह हुई तैयारी बैठक में भी परियोजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताई गई थी। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव केके पंत और प्रधान सचिव उद्योग एम सुधा देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि समतलीकरण और बिजली-पानी के काम में देरी
केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में वित्तीय प्रोत्साहन योजना के तहत हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी थी। हरोली में विकसित हो रहा पार्क उत्तर भारत की प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल है। यहां भूमि समतलीकरण, बिजली के सब-स्टेशन और पानी की पाइपलाइन बिछाने जैसे कार्यों में देरी से निर्माण की समय सीमा प्रभावित हुई है। विभिन्न विभागों के बीच अपेक्षित समन्वय नहीं बन पाने के कारण भी काम की रफ्तार धीमी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed