{"_id":"633d89bc20a04e76cf1577cd","slug":"pm-kullu-visit-protocol-broken-with-the-arrival-of-deities-in-international-kullu-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kullu Visit: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में देवताओं के आगमन के साथ ही टूट गया प्रोटोकॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Kullu Visit: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में देवताओं के आगमन के साथ ही टूट गया प्रोटोकॉल
Wed, 05 Oct 2022 10:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पीएम मोदी।
- फोटो :
संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 2022 का पहला दिन ऐतिहासिक रहा। रथयात्रा में पीएम मोदी शामिल हुए। प्रधानमंत्री के रथयात्रा में शामिल होने के चलते सुरक्षा कड़ी रखी गई थी, लेकिन देवताओं के रथयात्रा में शामिल होते ही प्रोटोकॉल टूट गया। लोगों की भीड़ के आगे सुरक्षा में जुटे एसपीजी और पुलिस के जवान बेबस हो गए। रथ मैदान को एक दिन पहले ही चारों तरफ से बंद कर खाली रखा गया था। बुधवार को भी दशहरा में हर तरफ लोगों का भारी हुजूम दिख रहा था। रथ मैदान सुबह से ही बिल्कुल खाली रखा गया था। मैदान एक बजे तक खाली रखा गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए आननफानन में लोगों को मैदान के अंदर भेजा गया, जबकि पहले बिना पास के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।
देवताओं के देवलुओं के भी रथ मैदान में जाने के लिए पास बनाए गए थे, लेकिन एक बजे के बाद लोगों को मैदान के अंदर भेजकर एक कोने में बैठा दिया गया। धीरे-धीरे मैदान में लोगों की भीड़ लग गई। जैसे ही देवता रथयात्रा के लिए रथ मैदान में आए तो देवताओं के साथ काफी अधिक संख्या में लोग रथ मैदान में पहुंचे। इससे यहां भीड़ लग गई। सुरक्षा के लिहाज से जो तैयारियां की गई थीं, वे काम नहीं आईं। हालांकि, रथ मैदान में मंगलवार को लगाए गए होर्डिंग को बुधवार को हटाकर पीछे कर दिया गया था।