{"_id":"59e7463c4f1c1bce538b81ad","slug":"ple-of-computer-teacher-recruitment-case-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंप्यूटर शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई टली, सरकार ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में दिया ये स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई टली, सरकार ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में दिया ये स्पष्टीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में कंप्यूटर शिक्षकों की हो रही भर्ती संबंधी मामले पर 31 अक्तूबर तक सुनवाई टल गई है। इस मामले में प्रदेश सरकार ने जवाब दायर कर दिया है। सरकार ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि भर्ती नियमों के अनुसार की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए कैबिनेट ने भी अपनी मंजूरी दे रखी है। हाईकोर्ट ने भी कंप्यूटर टीचरों की भर्ती के लिए नीति निर्धारण की संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए थे। ट्रिब्यूनल के चेयरमैन वीके शर्मा और प्रशासनिक सदस्य प्रेम सिंह की खंडपीठ ने इन भर्तियों पर 15 सितंबर को रोक लगाते हुए सरकार से 3 सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया था।
विज्ञापन
मामले पर सुनवाई 31 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। मामले के अनुसार प्रार्थी रविंद्र कुमार ने प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल से कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की गुहार लगाई है। प्रार्थी के अनुसार कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती नियमों को दरकिनार करते हुए की जा रही है।
विज्ञापन
प्रार्थी के अनुसार शिक्षकों की भर्ती में केवल साक्षात्कार को ही मुख्य आधार बनाया गया है जबकि साक्षात्कार सरकार ने स्वयं ही समाप्त कर दिए हैं। इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए 5 वर्ष का बतौर शिक्षक अनुभव होना अनिवार्य बनाया गया है जो कि तर्कसंगत नहीं है।