{"_id":"69c546211c65c15770011665","slug":"players-threw-punches-to-join-the-boxing-team-shimla-news-c-19-sml1002-696474-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बॉक्सिंग टीम में शामिल होने के \nलिए खिलाड़ियों ने बरसाए मुक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बॉक्सिंग टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों ने बरसाए मुक्के
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल परिसर में हुए अंडर-17 के ट्रायल
5 से 11 अप्रैल तक नागपुर में होगी नेशनल चैपिंयनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को अंडर-17 बॉक्सिंग की बॉयज और गर्ल्स टीम के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसके लिए प्रदेशभर से 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए हवाई यात्रा का किराया देने की घोषणा की है।
हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के सचिव एसके शांडिल ने बताया कि वीरवार को खेल परिसर में बॉक्सिंग की अंडर-17 टीम के लिए ट्रायल हुए। इसमें प्रदेशभर के करीब सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक नागपुर में अंडर-17 की नेशनल चैपिंयनशिप होगी। इसके लिए ट्रायल आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बॉयज वर्ग के ट्रायल खत्म हो गए हैं, वहीं गर्ल्स वर्ग के ट्रायल चल रहे हैं। बॉयज वर्ग में हर्षित, वंश, शिवम सिंह नेगी, रिशव कायथ, प्रिंस, अंशुल ठाकुर, राजवीर, भावेश, कृष, लक्ष्य, अथर्व और गुरपीत आदि ने अपने-अपने ट्रायल मुकाबले में जीत दर्ज की है।
बॉयज वर्ग में इनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है, वहीं गर्ल्स वर्ग में खबर लिखे जाने तक ट्रायल चले हुए थे। सचिव ने बताया कि रक्त दान शिविर के लिए खेल परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बाक्सिंग कोर्ट भी आए। इस दौरान उन्होंने ट्रायल के लिए आए खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों को हवाई यात्रा का किराया और 500 रुपये प्रतिदिन आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की। संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और एसके शांडिल ने सीएम सुक्खू का विशेष आभार जताया। ट्रायल के दौरान हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और सचिव एसके शांडिल और बाक्सिंग के कोच उपस्थित रहे।