फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Players from across the country will do rafting on the waves of the Beas

मैराथन: ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग करेंगे देश भर के खिलाड़ी

Sat, 02 Oct 2021 05:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 05:21 PM IST
सार

सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि नादौन में चार अक्तूबर से ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज का आयोजन किया जाएगा। चार दिन तक चलने वाली इस सीरीज में कई साहसिक और रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 
 

विज्ञापन
Players from across the country will do rafting on the waves of the Beas
रिवर राफ्टिंग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग, द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नादौन में पहली बार 4 से 8 अक्तूबर तक ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर से 25 से अधिक टीमें भाग लेंगी। इनमें थल सेना, वायु सेना, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड और कई अन्य राज्यों की टीमें शामिल हैं। महिलाओं की आठ टीमें भी भाग लेंगी। मैराथन सीरीज के दौरान नादौन पत्तन से देहरा तक लगभग 10 किलोमीटर के रूट पर राफ्टिंग की जाएगी।

विज्ञापन


द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के अनुसार इस प्रतियोगिता को वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन ने भी मान्यता दी है। भारत में इस तरह की 17 प्रतियोगिताएं की जाएंगी। चार दिन तक चलने वाली इस सीरीज में कई साहसिक और रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि नादौन में चार अक्तूबर से ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed