फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   playback singer shivranjani singh father shakti singh

बेटी शिवरंजनी संग गुनगुनाएंगे पूर्व क्रिकेटर शक्ति सिंह

Mon, 21 Mar 2016 09:15 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 21 Mar 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
playback singer shivranjani singh father shakti singh
पिता शक्ति सिंह के साथ शिवरंजनी सिंह।

हिमाचल की बेटी और पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह अपने लिखे गानों को आवाज और संगीत देंगी। शिवरंजनी सिंह गाने भी लिखती हैं। शिवरंजनी सिंह अपने लिखे गानों को अपनी सुरीली आवाज देकर फैंस तक पहुंचाएंगी। वह मंडी शहर से संबंध रखती हैं। पार्श्व गायिका शिवरंजनी के पिता शक्ति सिंह पूर्व क्रिकेटर हैं।

विज्ञापन


वह गायक भी हैं। वर्तमान में शिवरंजनी की आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। कई हिंदी फिल्मों के गानों को आवाज दे चुकीं शिवरंजनी अपने पिता के साथ भी उक्त गानों में आवाज देने जा रही हैं। उन्होंने खुद कई गाने लिखे हैं। इनमें अब संगीत और स्वर भी देंगी।
विज्ञापन


शिवरंजनी और उनके पिता शक्ति सिंह इस प्रोजेक्ट के लिए जुटे हुए हैं। अधिकतर गाने सूफी शैली पर आधारित हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गाने रिलीज किए जाएंगे। वर्तमान में शिवरंजनी सिंह बॉलीवुड फिल्मों के कई गानों के प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। उनकी सुरीली आवाज में कई गाने हिट हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलबम में अभिनय के साथ दी आवाज

playback singer shivranjani singh father shakti singh
शिवरंजनी सिंह - फोटो : फाइल फोटो

शिवरंजनी सिंह ने रैपर लील गोलू के साथ एक एलबम में अभिनय के साथ आवाज दी है। कुछ दिन पूर्व ही पंजाब के विभिन्न जगहों में एलबम की शूटिंग हुई है। शिवरंजनी ने रोल करो पेपर गाने के लिए अपनी आवाज दी है। जल्द एबलम रिलीज होने वाली है। लील गोलू गायक हनी सिंह के लिए कई गाने लिख चुके हैं।

लाइव परफॉरमेंस का होगा सीधा प्रसारण- शिवरंजनी सिंह सोमवार को जालंधर में एक निजी विश्वविद्यालय में लाइव परफॉरमेंस करने जा रही हैं। इस कार्यक्रम में गायिका मिस पूजा भी शिरकत करेंगी। लाइव परफॉरमेंस का सीधा प्रसारण दुनिया भर में एक चैनल के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed