खत्म हुई खटास, दबंग खान के लिए गाना गाएंगे अरिजीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और गायक अरिजीत सिंह के बीच पैदा हुई खटास दूर होती दिख रही है। इस बार अरिजीत सलमान खान के कहने पर पुरानी बातें भुलाकर नए सिरे से रिश्तों को आगे बढ़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अरिजीत सलमान के लिए फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में गाना गाने को राजी हो गए हैं।
यह गाना कुल्लवी फोक सांग की धुन पर आधारित होगा। इस गाने को सुनाने के बहाने अरिजीत अगले हफ्ते मनाली पहुंच रहे हैं। इस बीच वे ट्यूबलाइट फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान और कबीर खान के साथ इस विशेष गाने को लेकर चर्चा करेंगे। फिल्म के सहनिदेशक नीलेश जाधव ने बताया कि फिल्म में कोई लव सांग नहीं रखा गया है। अरिजीत मनाली में फिल्म के थीम सांग पर भी चर्चा करेंगे।
सलमान को घायल देख सोहेल रोए
‘ट्यूबलाइट’ फिल्म की शूटिंग में अपने बड़े भाई सलमान खान को खोजते हुए सोहेल खान मनाली के समीप रायसन स्थित सेना के कैंप में पहुंचे। जहां सलमान खान को घायल अवस्था में देख सोहेल फूट-फूट कर रोए। चीनी सेना के हमले के बाद सलमान खान की याददाश्त चली गई है।
इसके चलते वे सोहेल को भी नहीं पहचान सके। फिल्म के लिए उक्त सीन रायसन में ब्यास नदी के किनारे बनाए गए सेना की छावनी में फिल्माए गए। स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि कुछ दिन रायसन में शूटिंग जारी रहेगी। यदि रोहतांग पर अच्छी बर्फबारी होती है तो सलमान पर सेना सहित कुछ दृश्य रोहतांग पर फिल्माए जाएंगे।
सन्नी की फिल्म के लिए फरवरी में लगेगा मनाली में सेट
बालीवुड स्टार सन्नी दयोल अपने बेटे कर्ण के कैरियर को लेकर गंभीर बताए जा रहे हैं। लिहाजा वे बिना जल्दबाजी किए अब फरवरी माह में शूटिंग शुरू करेंगे। इससे पहले वे फिल्म की कहानी पर रिसर्च कर रहे हैं। फरवरी माह में मनाली में बेताब फिल्म की तरह एक आर्टिफिशियल गांव तैयार किया जाएगा। स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि इस बीच सन्नी मनाली आते रहेंगे।