फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   play at gaity theater

'हाशिए जिंदगी के', से दर्शाए रिश्तों के बदलते मायने

Sat, 14 Jun 2014 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Jun 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
play at gaity theater

ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से एकजुट थियेटर ग्रुप मुंबई द्वारा पेश किए जा रहे नाटकों की कड़ी में शुक्रवार को हाशिए जिंदगी के नाटक का मंचन किया गया।

विज्ञापन


देर शाम मंचित इस नाटक में बदलते समय और बदलते मूल्यों के साथ ही संबंधों में आ रहे बदलाव को दर्शाया गया। इसमें शहर भर से काफी लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने नाटक की खूब सराहना भी की।
विज्ञापन


नादिरा जहीर बब्बर के निर्देशन में तैयार नाटक फुटनोट आफ लाइफ, हाशिए जिंदगी नाटक में कलाकार हानिफ पाटनी, अंकुर पारिख, मिथलेश सिंह, देवेश किमर, संगम शुक्ला, नेहा शेख, गुंजन त्यागी, मनदीप कौर और साथी कलाकारों ने अदाकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक में बताया गया कि किस तरह से बदलते समय के साथ जिंदगी के मायने बदल जाते हैं। इसमें युवाओं की उम्मीदों, शहरी विवाह, प्रौड़ की युवाओं से उम्मीदों को कलाकारों ने दर्शाने का प्रयास किया है।

चार उपाख्यानों में पेश किए इस नाटक में जिंदगी के खट्टे मीठे अनुभवों को दर्शाया है। दूसरे रोज विशेष सचिव भाषा एवं संस्कृति और वित्त केआर भारती बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।


निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग अरुण शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पूरे नाटक को देखने का आनंद लिया। मुख्यातिथि ने नाटक में जिस तरह से मानवीय मूल्यों में आ रहे बदलावों और रिश्तों पर पड़ रहे प्रभावों को दर्शाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed