फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PK Dhumal Statment on National High Way Denotify Issue.

सड़कें नहीं, सिर्फ शराब ठेके बचाने के प्रयास में हैं वीरभद्र सरकार: धूमल

Mon, 10 Apr 2017 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
PK Dhumal Statment on National High Way Denotify Issue.

हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए कहा कि एनएच को डी-नोटिफाई करने से स्पष्ट होता है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार सड़कों को बनाने का नहीं बल्कि शराब ठेकों को बचाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


सरकार का फोक्स जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाय शराब के ठेकों पर है। धूमल ने कहा कि भोरंज उपचुनाव में बीजेपी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी। उन्होंने वीरभद्र सिंह के भोरंज उपचुनाव में जीत के दावे पर पलटवार करते कहा कि लोकसभा के चुनावों में भी मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह अनुराग ठाकुर का बोरिया बिस्तर गोल करवाएंगे।
विज्ञापन


लेकिन इस चक्कर में अपनी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह समेत चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस का ही बोरिया बिस्तर गोल हो गया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह केवल झूठे दावे करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों के अलावा प्रदेश में खनन माफिया, शराब, ड्रग्स, वन और ट्रांसफर माफिया के कारण जो राजनीतिक परिस्थितियां और हालात पैदा हुए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे लगता है कि प्रदेश विस के चुनाव समय से पहले हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी विस चुनाव होंगे, प्रदेश की जनता को भ्रष्ट और निक्की सरकार से उतनी जल्दी छुटकारा मिलेगा।

पार्टी सिंबल पर होने चाहिए निकाय चुनाव : धूमल

PK Dhumal Statment on National High Way Denotify Issue.

प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव पार्टी सिंबल पर होने चाहिए। ताकि झूठे दावों से जनता को निजात मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा जब सत्ता में थी तो निकाय चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर हुए और  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव भी प्रत्यक्ष तौर पर हुए।

पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले चुनावों में भी शिमला नगर निगम में भाजपा के सबसे अधिक पार्षद जीते थे, केवल मेयर और डिप्टी मेयर ही सीपीएम के हैं। शिमला में सीवरेज और नरकंगाल युक्त पेयजल पिलाने से पीलिया फैला था।

वर्तमान में राजधानी में गंदगी समेत अन्य समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार कोई विकास कार्य नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि इस बार देश और प्रदेश में भाजपा की लहर है और आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्षदों के साथ मेयर और डिप्टी मेयर भी भाजपा से होंगे।

3-4 मई को आएंगे अमित शाह
धूमल ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3-4 मई को दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी हिमाचल आने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। अब शीघ्र ही हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed