फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pk dhumal reaction over meeting with cm virbhadra singh.

सीएम वीरभद्र से मुलाकात पर क्या बोले धूमल?

Fri, 27 Nov 2015 10:27 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
pk dhumal reaction over meeting with cm virbhadra singh.

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात सत्र से पूर्व की एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। इसे किसी तरह की सियासत से न जोड़ा जाए। प्रेस वार्ता में धूमल ने कहा कि वह शिमला कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करने गए थे। इसी बीच सत्र के संचालन को लेकर मुख्यमंत्री के आग्रह पर ओकओवर गए।

विज्ञापन


कहा कि उन्होंने सीएम से सत्र से पूर्व ऐसी कोई टिप्पणी न करने का आग्रह किया, जिससे सदन का माहौल खराब हो। स्पष्ट किया कि तीस नवंबर को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक में सत्र को लेकर आगामी रणनीति तय की जाएगी। भाजपा के पास बहुत से मुद्दे हैं, जिन पर विपक्ष खुली चर्चा चाहता है।
विज्ञापन


अगर सरकार ने सदन में चर्चा का मौका नहीं दिया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह भी कहा कि रैली और सत्र में भाजपा सीएम से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इस्तीफे की मांग करेगी। बेरोजगारी, कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ न मिलना, पेंशनर्स को तीन साल से डीए और मेडिकल रिइंबर्समेंट न होना सहित न्याय पंचायत बहाल कराना जैसे मुद्दे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन पर भाजपा सदन में चर्चा चाहती है। धूमल ने कहा कि 2 दिसंबर को धमशाला में प्रस्तावित विरोध रैली एतिहासिक होगी। इसमें कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के अलावा पूरे प्रदेश के लोग शामिल होंगे। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के अलावा, विधायक वीरेंद्र कंवर तथा भाजपा नेता प्रो. राम कुमार आदि मौजूद रहे।

धूमल और अनुराग ने केंद्र से उठाई चक्की बैंक से शिमला फोरलेन की मांग

pk dhumal reaction over meeting with cm virbhadra singh.

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और सासंद अनुराग ठाकुर ने सड़क परिवहन राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हिमाचल से संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग के बारे में विस्तारपूर्वक मंत्रणा की। प्रेम कुमार धूमल एवं अनुराग ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री से चक्की बैंक (पठानकोट) से शिमला व एनएच-20 चक्की बैंक (पठानकोट) से मटौर तथा एनएच-88 मटौर से शिमला वाया हमीरपुर, बिलासपुर को फोरलेन बनाने के बारे में आग्रह किया।

इस फोरलेन के बनने से हिमाचल प्रदेश के छ: जिलों चम्बा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, तथा सोलन की जनता को लाभ मिलेगा। नितिन गडकरी महामार्ग को फोरलेन बनाये जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु शीघ्र निर्देश पारित करेंगे।

धूमल और अनुराग ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य हैं जिसके कारण लोगों का सड़क ही एकमात्र यातायात का साधन है। किसी भी राज्य का विकास उसके यातायात के साधनों पर निर्भर करता है। पहाड़ी राज्यों के लिए सड़के ही जीवन रेखाएं मानी जाती है।

सड़कें जहां एक राज्य को दूसरे राज्य के साथ जोड़ने का कार्य करती है, वहीं दूसरों राज्यों के साथ व्यापार तथा पर्यटन को भी बढ़ावा देती है। हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आये दिन हजारों की संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता रहता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed