फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pk dhumal press conference in hamirpur.

मुख्यमंत्री बताएं कहां गए केंद्र से मिले 16 हजार करोड़

Mon, 21 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
pk dhumal press conference in hamirpur.

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में संगठन के चुनाव का दौरा शुरू हो चुका है। सोमवार को हमीरपुर में पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धूमल ने कहा कि 10 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी मंडलों और 20 अक्तूबर तक जिला कार्यकारिणियों का गठन कर लिया जाएगा। इसके बाद नवंबर में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव करवाए जाएंगे। नवंबर में प्रदेश भाजपा को नया सेनापति मिल जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में हमीरपुर विधानसभा के सभी 92 बूथों पर अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चुनाव करवा लिया गया है। कहा कि प्रदेश में बोर्डों और निगमों के 50 से अधिक अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की अनावश्यक फौज है, जोकि प्रदेश पर वित्तीय बोझ है। इन चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने बीते तीन साल में राज्य के लिए क्या योगदान दिया।
विज्ञापन


प्रदेश धीरे-धीरे कर्ज में डूब रहा है। इसी माह सरकार ने 700 करोड़ का लोन लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में नारायण दत्त तिवारी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में भी 100 से अधिक चेयरमैन और वाइस चेयरमैन विभिन्न बोर्ड और निगमों में बनाए थे, लेकिन इस चक्कर में उनकी खुद की कुर्सी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासदस्यता अभियान के बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश में अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर का मंडल स्तर पर शुभारंभ मंगलवार को हमीरपुर से किया जा रहा है। दो दिवसीय शिविर में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और संगठन मंत्री पवन राणा एक-एक सत्र को संबोधित करेंगे।


धूमल ने कहा कि केंद्र से बीते एक साल में विकास कार्यों के लिए 16000 करोड़ मिले हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि यह धनराशि कहां खर्च हुई। पूर्व वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा की श्वेत पत्र की मांग पर धूमल ने पलटवार किया। कहा कि जो लोग दस साल का जनता को हिसाब किताब नहीं दे पाए वे एनडीए के सवा साल का हिसाब मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed