फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PK Dhumal Claims That BJP Will Win 60 Seats in Himachal.

'अच्छे दिन सिर्फ अच्छे लोगों के आए हैं, कांग्रेस के कभी नहीं आएंगे'

Sat, 18 Mar 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Mar 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
PK Dhumal Claims That BJP Will Win 60 Seats in Himachal.

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा-अच्छे दिन अच्छे लोगों के लिए आए हैं, कांग्रेस के लिए अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे। शुक्रवार को शिमला के अनाडेल में भाजपा को चार राज्यों में मिली जीत के उपलक्ष्य में आयोजित विजय उल्लास पर्व की अध्यक्षता करते हुए धूमल ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कोई कसर न छोड़ें। धूमल ने साल 2007 में नगर निगम के कैथू में हुए उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा भाजपा ने यहीं से जीत का सिलसिला शुरू किया था। उन्होंने कहा कि आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। अब भाजपा भोरंज उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


उसके बाद नगर निगम शिमला का चुनाव जीता जाएगा और इस साल के अंत में हिमाचल विधानसभा के चुनावों में जीत दर्ज की जाएगी। राम मंदिर अनाडेल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हर-हर मोदी घर-घर मोदी, भारत माता की जय और जयश्री राम के उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिया 60 प्लस का नया नारा, नोटबंदी से होगा फायदा

PK Dhumal Claims That BJP Will Win 60 Seats in Himachal.

धूमल ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। भाजपा को अब अपना 50 प्लस का नारा रिवाइज कर 60 प्लस का नारा देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भोरंज में भाजपा छह बार चुनाव जीत चुकी है। अबकी बार भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। 

नोटबंदी से और अधिक मजबूत हुई भाजपा
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त और विधायक सुरेश भारद्वाज ने भाजपा की चार राज्यों में जीत पर जनता को बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी के नोटबंदी के फैसले पर जनता ने मुहर लगाई है। भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी हिमाचल की कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर निकालने का अब समय आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed