फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Piyush Goyal said that Weaver Service and Design Resource Center will open in Kullu

पीयूष गोयल बोले- कुल्लू में खुलेगा बुनकर सेवा और डिजाइन सिसोर्स सेंटर

Sun, 26 Sep 2021 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Sep 2021 08:33 PM IST
सार

 केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने ये बातें अटल सदन में हस्तशिल्प एवं हथकरघा कारीगरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में कहीं। अटल टनल रोहतांग देखने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Piyush Goyal said that Weaver Service and Design Resource Center will open in Kullu
कुल्लू में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल जिला कुल्लू में बुनकर सेवा और डिजाइन रिसोर्स केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह प्रदेश का पहला डिजाइन रिसोर्स सेंटर होगा। जिसका फायदा प्रदेश भर के बुनकरों को मिलेगा। इसे एक साल के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। रविवार को कुल्लू जिले के दौर पर पहुंचे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने ये बातें अटल सदन में हस्तशिल्प एवं हथकरघा कारीगरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में कहीं। अटल टनल रोहतांग देखने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। पिछले एक साल से टनल देखने का उनका मन था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुल्लवी शॉल और टोपी की डिजाइनिंग देश-विदेश में प्रसिद्ध है, लेकिन इसकी डिजाइनिंग, पैकेजिंग और गुणवत्ता में और सुधार लाने और मार्केटिंग बढ़ाने की जरूरत है। गुणवत्ता में सुधार लाने से व्यापार बढ़ेगा।

विज्ञापन


बुनकरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों के बढ़िया दाम मिलेंगे। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश में समिति के गठित करने का भी सुझाव दिया। पीयूष गोयल ने कहा कि राज्य और केंद्र की डबल इंजन की सरकार इस पर मिलकर काम करेंगी। इससे पहले उन्होंने अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। अटन टनल का दीदार करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर इतनी लंबी टनल देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो गया।
विज्ञापन


इस टनल की नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। इससे पहले उन्होंने कुल्लू में अटल सदन में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत हस्तशिल्प एवं हथकरघा कारीगरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का लाहौल पहुंचने पर स्वागत किया। तेलिंग गांव की महिलाएं एवं पार्टी के कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे। आचार संहिता के चलते केंद्रीय मंत्री नॉर्थ पोर्टल से आगे नहीं जा सके। कुल्लू के अटल सदन में हुई कुल्लवी नाटी की केंद्रीय मंत्री ने खूब तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed