{"_id":"631b733d799e0e294d267354","slug":"pitru-paksha-shradh-will-start-from-this-day-at-this-time-one-should-do-tarpan-pind-daan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pitru Paksh 2022: इस दिन से शुरू होंगे पितृ पक्ष श्राद्ध, मध्याह्न काल में करें तर्पण और पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pitru Paksh 2022: इस दिन से शुरू होंगे पितृ पक्ष श्राद्ध, मध्याह्न काल में करें तर्पण और पिंडदान
Fri, 09 Sep 2022 10:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:49 PM IST
सार
16 दिनों तक श्राद्ध चलेंगे। वहीं 25 सितंबर को पितृ पक्ष श्राद्ध का समापन हो जाएगा। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पितृ पक्ष श्राद्ध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस वर्ष 10 सितंबर से पितृ पक्ष आरंभ हो रहा है। 16 दिनों तक श्राद्ध चलेंगे। वहीं 25 सितंबर को पितृ पक्ष श्राद्ध का समापन हो जाएगा। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है।
विज्ञापन
अगर किसी मृत व्यक्ति की तिथि ज्ञात न हो तो ऐसी स्थिति में अमावस्या तिथि पर श्राद्ध किया जाता है। इस दिन सर्वपितृ श्राद्ध योग माना जाता है। 25 सितंबर को अमावस्या का श्राद्ध किया जाएगा। उमेश नौटियाल ने बताया कि पूर्णिमा व प्रतिपदा का श्राद्ध 10 सितंबर ( शनिवार) को होगा। लोगों द्वारा पितृ कार्य जैसे तर्पण, पिंडदान व ब्राह्मण को भोजन आदि मध्याह्न काल में किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां
पूर्णिमा श्राद्ध - 10 सितंबर 2022
प्रतिपदा श्राद्ध - 10 सितंबर 2022( दोपहर 3:30)
द्वितीया श्राद्ध - 11 सितंबर 2022
तृतीया श्राद्ध - 12 सितंबर 2022
चतुर्थी श्राद्ध - 13 सितंबर 2022
पंचमी श्राद्ध - 14 सितंबर 2022
षष्ठी श्राद्ध - 15 सितंबर 2022
सप्तमी श्राद्ध - 16 सितंबर 2022
अष्टमी श्राद्ध- 18 सितंबर 2022
नवमी श्राद्ध - 19 सितंबर 2022
दशमी श्राद्ध - 20 सितंबर 2022
एकादशी श्राद्ध - 21 सितंबर 2022
द्वादशी श्राद्ध- 22 सितंबर 2022
त्रयोदशी श्राद्ध - 23 सितंबर 2022
चतुर्दशी श्राद्ध- 24 सितंबर 2022
अमावस्या श्राद्ध- 25 सितंबर 2022