{"_id":"3bfde78f08277d79a21f8b37e2def2f9","slug":"pinegroove-school-won-the-football-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर को हरा पाइनग्रोव बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर को हरा पाइनग्रोव बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
Updated Tue, 15 Jul 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएससी फुटबॉल प्रतियोगिता पर मेजबान पाइनग्रोव स्कूल ने कब्जा कर लिया है। फाइनल में पाइनग्रोव ने मेयो गर्ल्स कॉलेज अजमेर की टीम को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
अमानतबीर कौर और गुरमीत कौर ने टीम के लिए गोल दागे। स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मेजबान पाइनग्रोव की याचिका गर्ग को दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब मेजबान स्कूल की मुस्कान गिल ने जीता है। माडर्न स्कूल दिल्ली की ध्वनि और मेयो कालेज अजमेर की वेदिका कनौड़िया को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर खिताब मिला।
विज्ञापन
पेमा ने किए सबसे ज्यादा गोल
इस टूर्नामेंट में पाइनग्रोव की पेमा भूटिया ने सर्वाधिक गोल किए। बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी राजस्थान की प्रीतिका तथा पाइनग्रोव की सैंगे लेपचा को सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।
समापन समारोह में 14 जीटीसी सुबाथू के कर्नल कपिल सूद कमांडेंट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पाइनग्रोव के निदेशक कैप्टन एजे सिंह, हेड टीचर किरण अत्री, विशाल गौरी, सचिंदर सिंह, निखिल शर्मा, ओम प्रकाश बंसल मौजूद रहे।