{"_id":"6abe60565a6c33e1ca006eb3","slug":"pictures-of-himachals-culture-and-nature-displayed-at-gaiety-shimla-news-c-19-sml1002-795988-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी में सजे हिमाचल की संस्कृति और प्रकृति के चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी में सजे हिमाचल की संस्कृति और प्रकृति के चित्र
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में वीरवार से चित्रकार बलदेव पंवार की चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में कलाकार की 90 पेंटिंग्स प्रदर्शित की हैं। इनमें हिमाचल की संस्कृति, वन्य जीवन और स्टिल लाइफ को अलग-अलग रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा है।
एचपीयू से पेंटिंग में एमएफए कर चुके बलदेव पंवार ने अपनी कलाकृतियों में हिमाचल की लोक संस्कृति और प्राकृतिक परिवेश को प्रमुखता दी है। यह प्रदर्शनी 4 अक्तूबर तक चलने वाली है। इसमें वन्य जीवन से जुड़े चित्र दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। प्रदर्शनी में कलाकार ने चारकोल, ऑयल ऑन कैनवास, एक्रेलिक और वाटर कलर जैसे विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल किया है। प्रदर्शनी में शामिल चित्रों की कीमत दो हजार रुपये से शुरू होकर दो लाख रुपये तक है। बलदेव ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों और सैलानियों को हिमाचल की विविधता को रंगों के माध्यम से समझना और महसूस करवाना है। संवाद