फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pickup accident at mandi, lady died.

पिकअप खाई में गिरी, महिला की मौत, 25 लोग घायल

Mon, 25 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी) Updated Mon, 25 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 pickup accident at mandi, lady died.
हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला मंडी में जंजैहली क्षेत्र के मगरूगला के पास रविवार दोपहर को पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली लाया गया। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रूमहणी गांव से जंजैहली की ओर आ रही पिकअप (एचपी33टी-9321) मगरूगला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब सौ फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय जीप में 26 लोग सवार थे। सभी लोग रूमहणी गांव से शादी समारोह में शामिल होकर वापस छतरी लौट रहे थे। मगरूगला के पास जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


जीप गिरने का पता लगने पर आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने जल्द ही निजी वाहनों से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली पहुंचाया। हादसे में छतरी के रूझाड़ गांव निवासी टिकमू देवी (32) पत्नी महेश्वर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जंजैहली चौकी पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाई में गिरी मारुति कार, एक की मौत

 pickup accident at mandi, lady died.
कुल्लू की शिरड़ पंचायत के भाट कराल में मारुति कार गहरी खाई में गिर गई।

कुल्लू की शिरड़ पंचायत के भाट कराल में मारुति कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। यह हादसा शनिवार देर रात्रि पेश आया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारुति कार फोजलधारा से भाटकराल की तरफ जा रही थी। भाटकराल के पास कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। इसमें से एक ने दम तोड़ दिया।

एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि इस हादसे में मनी राम (40) निवासी भाटकराल की मौत हो गई है। जबकि मोती राम गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed