{"_id":"f6f94462c78efb0e12e542142a9fbbba","slug":"pickup-accident-at-kullu-25-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवता के साथ जा रही पिकअप पलटी, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवता के साथ जा रही पिकअप पलटी, 25 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू में एनएच-21 के वाम तट पर मार्ग पर सोमवार को एक बोलेरो पिकअप जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इससे गाड़ी में सवार 25 लोग घायल हो गए। घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के मंडी जिला के थाची गांव के देवता घटोत्कच के साथ आए हुए ग्रामीण देवता के साथ सोमवार को घर लौट रहे थे। देवता 7 नवंबर को मनाली में आए हुए थे। देवता की घर वापसी के लिए दो गाड़ियां की गई थी।
विज्ञापन
इसमें एक गाड़ी देवता के लिए तथा एक लोगों के लिए थी। जैसे ही लोगों से भरी यह पिकअप वामतट एनएच पर तलोगी में पहुंची। चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क पर पलट गई। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायलों की सूची
1.बंती देवी पत्नी गिरू राम, 2. फतेह चंद पुत्र चूहडू राम, 3. धर्मदास पुत्र मनी राम,4. शांता देवी पत्नी कर्मदास, 5. मालक राम पुत्र गुमत राम, 6. सौभे राम पुत्र धर्म दास, 7. उमा देवी पत्नी फतेह राम, 8. हुदी राम पुत्र मनी राम, 9. चंद्रमणी पुत्र सेस राम, 10. मान सिंह पुत्र भोला दत्त, 11. चंपा पत्नी गुमत राम, 12. टिकमी देवी पत्नी फतेह राम, 13. धर्मी देवी पत्नी देवदास, 14. मणिदासी पत्नी हीरामणी, 15. गुमत राम पुत्र रूल्दू राम, 16. सरला पत्नी हुक्म राम, 17. प्यारे राम पुत्र देवी राम, 18 यशपाल पुत्र देवदास, 19 निरमो देव पुत्र तोली राम के रूप में हुई है। जबकि अन्य के नाम अभी पता नहीं लग पाया है।