फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pharmaceutical company records seal in Kalaamb, ban on production of all medicines

कालाअंब में दवा कंपनी का रिकॉर्ड सील, सभी दवाइयों के उत्पादन पर लगाई रोक

Wed, 19 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Pharmaceutical company records seal in Kalaamb, ban on production of all medicines
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में खांसी-जुकाम कोल्ड बेस्ट सीरप के सेवन से कई बच्चों की मौत और किडनी खराब होने के बाद कालाअंब स्थित मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी पर कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। सीरप उत्पादन पर पाबंदी के बाद सरकार ने अब कंपनी में सभी प्रकार की दवाइयों के उत्पादन पर रोक लगा दी है। रात के वक्त गुपचुप तरीके से दवाओं का उत्पादन न हो, इसकी निगरानी के लिए सरकारी कर्मचारी तैनात किया गया है।

विज्ञापन


यही नहीं, सरकारी दस्तावेजों से मिलान के लिए कंपनी का रिकॉर्ड भी सील कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद सरकार ने कंपनी के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट बुधवार को तलब की है। कंपनी के सीरप की सप्लाई कहां-कहां भेजी गई है, इसकी जांच के आदेश भी दिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि कंपनी का रिकॉर्ड सील करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कंपनी में किसी भी दवा का उत्पादन नहीं होगा। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि कंपनी से दस्तावेज मांगे गए हैं, जो अभी उपलब्ध नहीं हुए हैं। रिकॉर्ड का सरकारी दस्तावेजों के साथ मिलान किया जाना है। कंपनी के दवाओं के  सैंपल लिए गए हैं। दो से तीन दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दवाइयां भी बनाती है कंपनी
कंपनी कोल्ड बेस्ट सीरप ही नहीं बल्कि कई जीवन रक्षक दवाइयों का उत्पादन भी करती है। इनमें एंटीबायोटिक, बुखार, खांसी, जुकाम, मधुमेह, जोड़ों के दर्द व अन्य दवाओं का सीरप, टेबलेट, कैप्सूल व ऑइंटमेंट आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed