फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pharma industry toxic chemical falling many worker unconscious.

जहरीले केमिकल से 12 महिला कर्मी बेहोश, खौफ

Tue, 03 Feb 2015 03:17 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
Pharma industry toxic chemical falling many worker unconscious.

फार्मा उद्योग में उस समय अफरा तफरी मच गई जब जहरीला केमिकल जमीन पर गिरने से कामगार बेहोश होने लगे। बेहोश होने वालों में महिला कर्मी शामिल है।

विज्ञापन


सोलन जिला के कोटला गांव में स्थित एक फार्मा उद्योग में जहरीला केमिकल जमीन पर गिरने से कई कामगार बेहोश हो गए। केमिकल की गंध इतनी तेज थी कि आसपास में काम कर रहे कर्मचारी बेहोश होकर गिरने लगे।
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक महिलाएं शामिल थी। सभी कामगारों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी प्रभावित कर्मचारी खतरे से बाहर है। उधर, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बरोटीवाला के तहत पड़ते गांव कोटला के फार्मा उद्योग में जहरीला केमिकल गिरने से कई कामगार बेहोश हो गए, जिनमें ज्यादातर महिला कामगार थी।

सभी अस्पताल में भर्ती

Pharma industry toxic chemical falling many worker unconscious.

करीब एक दर्जन कामगारों की स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें झाड़माजरी स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बरोटीवाला के पास गांव कोटला में लगे एक फार्मा उद्योग में अचानक केमिकल गिर गया। इसकी दुर्गंध से उद्योग में काम कर रहे करीब दो दर्जन कामगार बेहोश हो गये।

सूचना के मुताबिक एमडीसी मिथाइल डाई क्लोराइड केमिकल का कंटेनर ले जाते वक्त गिर गया। इस केमिकल के गिरते ही पूरे हाल में गंध फैल गई। इससे पहले भी बद्दी में कई हादसे हो चुके हैं। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की कोताही सामने न आने की बात कही जा रही है।

ये पहुंचे अस्पताल

Pharma industry toxic chemical falling many worker unconscious.

महिला कामगारों जिनमें संत कुमारी, राधा, राम कुमारी, सोमवती, गीता राय, रीना, दर्शना, सीमा, कृष्णा, सबाना व किशोरी की हालत बिगड़ गई जिन्हें लाइफ लाइन अस्पताल झाड़माजरी में भर्ती करवाया गया।

लगभग तीन घंटे के बाद उनकी हालत में सुधार आया। अस्पताल के डा. एसके ठाकुर का कहना है कि केमिकल की गंध से कामगार बेहोश हुए थे। उन्हें समय पर इलाज मिलने के चलते सभी कामगार खतरे से बाहर है।

प्रदूषण विभाग के एसई प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई थी। जांच में पाया गया कि इटीपी (जलशोधन संयंत्र) कार्य कर रहा था। केमिकल ड्रग्स विभाग से संबंधित है।

ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम रवाना कर दी गई थी। व्यवस्था में कोई कोताही हुई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग मामले में हर पहलू की छानबीन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed