{"_id":"69902692f3e29a96ec02c271","slug":"phagli-festival-mask-dance-becomes-a-tourist-attraction-in-pehkri-of-tirthan-valley-watch-video-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागली उत्सव: तीर्थन घाटी के पेखड़ी में मुखौटा नृत्य बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागली उत्सव: तीर्थन घाटी के पेखड़ी में मुखौटा नृत्य बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो
Sat, 14 Feb 2026 01:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:09 PM IST
सार
तीर्थन घाटी का फागली उत्सव का इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
मुखौटा नृत्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी का फागली उत्सव का इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। उत्सव का मुख्य आकर्षण मुखौटा नृत्य रहा। मान्यता है कि मुखौटा नृत्य से भगाईं बुरी शक्तियों को भगाया जाता है। तीन दिनों तक चले इस उत्सव में न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
इस वर्ष भी पेखड़ी, नाहीं, तिंदर, काउंचा, डिंगचा, सरची, जमाला, फरयाड़ी, कलवारी, बशीर, गरुली और श्रीकोट सहित अनेक गांवों में फागली उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश से आए पर्यटकों ने भी इस उत्सव का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन