{"_id":"5c643540bdec22736d6a19bd","slug":"pg-doctors-will-not-have-to-give-the-bank-guarantee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी करने वाले डॉक्टरों को नहीं देनी होगी बैंक गारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी करने वाले डॉक्टरों को नहीं देनी होगी बैंक गारंटी
Thu, 14 Feb 2019 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अब पीजी करने वाले डाक्टरों को बैंक गारंटी नहीं देनी होगी। प्रदेश सरकार जल्द ही एक्ट में संशोधन करने जा रही है। एक्ट में सिर्फ पीजी करने वाले डाक्टरों को 2 साल हिमाचल में सेवाएं देनी होंगी। एक्ट में इसे भी अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले प्रदेश सरकार पीजी करने वाले डाक्टरों से 10 लाख रुपये बैंक गारंटी लेती थी। बुधवार को रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का प्रतिनिधि बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार से मिला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। आज से सभी डॉक्टर काम पर लौट आएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अजय जरियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बैंक गारंटी संबंधी मांग पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के स्टाइपंड का मामला भी सीएम से डिस्कस हुआ है, लेकिन इसको भी पेंडिंग रखा है। वर्तमान में 35 हजार रुपये स्टाइपंड दिया जा रहा है, जबकि पंजाब में डॉक्टरों को यह फंड 50 हजार रुपये दिया जा रहा है।