फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Petrol Pumps Run Out of Fuel in Kullu himachal Pradesh

Kullu News: 50 फीसदी पेट्रोल पंप खाली, दोपहिया वाहन को 2 लीटर तेल; निराश लौट रहे वाहन चालक

Sat, 26 Aug 2023 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Aug 2023 10:31 AM IST
सार

मंडी और कुल्लू के बीच सड़कें पिछले तीन दिनों से बंद पड़ी हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के टैंकर कुल्लू नहीं पहुंच पाए हैं।

विज्ञापन
Petrol Pumps Run Out of Fuel in Kullu himachal Pradesh
कुल्लू के मौहल में स्थित पेट्रोल पंप। यहां भी तेल खत्म हो गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले में एक बार फिर लोगों को पेट्रोल-डीजल की कमी से जूझना पड़ रहा है। बजौरा से मनाली तक चल रहे पेट्रोल पंपों में से 50 फीसदी में तेल का स्टॉक खत्म हो गया है। पेट्रोल पंप खाली होने से लोगों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। कई पेट्रोल पंपों से वाहन चालकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


जिन पेट्रोल पंपों में तेल मिल रहा है, वहां स्कूटी वालों को दो लीटर और कार के लिए पांच लीटर पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। दो दिन पहले प्रशासन की ओर से अधिकतम सीमा निजी वाहनों के लिए 10 लीटर तय की गई थी। मंडी और कुल्लू के बीच सड़कें पिछले तीन दिनों से बंद पड़ी हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के टैंकर कुल्लू नहीं पहुंच पाए हैं। इससे पेट्रोल-डीजल की किल्लत गहरा गई है।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि अगर दो दिन तक तेल के टैंकर कुल्लू नहीं पहुंचते हैं तो निजी बसों सहित अन्य वाहनों के पहिये थम सकते हैं। दो सप्ताह पहले भी कुल्लू में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी सामने आई थी। लोगों की पेट्रोल-डीजल भरने को लेकर पेट्रोल पंपों पर लाइनें लग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक बार फिर से कुल्लू-पंडोह सड़क और बजौरा-कमांद सड़क बंद होने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed