{"_id":"fea3095489661af4b522d6c0c24aec90","slug":"petrol-pump-manager-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर की खाई में गिरने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Jun 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के विकासनगर स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब पौने बारह एसडीए कालोनी में घटना हुई। घटना में एक अन्य कर्मी घायल हुआ है। घायल का आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
कसुम्पटी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को पेट्रोल पंप के मैनेजर अमित कुमार (32) निवासी ब्लाक सी-15, सेट नंबर एक, विकासनगर अपने सहकर्मी प्रदीप कुमार निवासी कोटखाई के साथ अपने घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
एसडीए कांप्लेक्स ब्लाक ए-वन के पास पहुंचते ही अमित और प्रदीप सड़क से नीचे खाई में गिर गए। स्थानीय लोगों ने जोर की आवाज होने पर बाहर जाकर देखा तो दो लोग घायल हालत में मिले। अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस को लोगों ने सूचित किया।
विज्ञापन
अमित कुमार स्थाई तौर चंद्रनगर रेलवे कालोनी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। घायल प्रदीप कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रदीप की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।