फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Petrol price cut by rupee 3 and diesel costlier by rupee 1.47

सस्ता हुआ पेट्रोल, हिमाचल में होंगे ये दाम

Mon, 29 Feb 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Petrol price cut by rupee 3 and diesel costlier by rupee 1.47

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में उठापटक का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। सोमवार को देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फेरबदल कर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में जहां 3.02 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई है, वहीं डीजल में 1.47 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यह फैसला सोमवार आधी रात से लागू होगा।
विज्ञापन


देश में तेल विपणन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी इंडियन आयल से मिली जानकारी के मुताबिक अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 56.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत 46.43 रुपये प्रति लीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में पेट्रोल अब 57.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा जबकि डीजल 46.37 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। धर्मशाला में पेट्रोल अब 58.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 46.92 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

यह सातवीं बार है, जब पेट्रोल की कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले 18 फरवरी को प्रति लीटर पेट्रोल में 32 पैसे की कटौती की गई थी।

वहीं, डीजल की कीमतों में इस महीने में दूसरी बार बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले बार 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed