{"_id":"2bfcb7a68175fab5282ce0c8e244810b","slug":"person-died-after-falling-from-stairs-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह घर जा रहा था, उससे पहले मौत आ गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वह घर जा रहा था, उससे पहले मौत आ गई
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 13 Jan 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश जिला मंडी में हुए एक दर्दनाक हादसे में सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शख्स घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान घर से थोड़ी दूरी पर बनी सीढ़ियों से उसका पांव फिसल गया और वह करीब 20 फुट नीचे जा गिरा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला पुलिस थाना सरकाघाट के तहत दरकालग गांव का है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दरकालग डाकघर मसेरन निवासी रत्न चंद (61) अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रहा था। सड़क से नीचे की ओर घर को जाने वाली सीढ़ियों को उतरते समय रत्न चंद का पैर फिसल गया और वह 20 फुट नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
इससे उसके सिर में गभीर चोटें आई। लहुलूहान अवस्था में परिजन उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले गए। सरकाघाट अस्पताल में डॉक्टरों ने रत्न चंद को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस थाना सरकाघाट को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया तथा मंगलवार सुबह पोस्टमाटम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
रत्न चंद पेशे से दर्जी का कार्य करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।