फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   person caught in theft case

हिमुडा कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
person caught in theft case
person caught in theft case
एसजेवीएनएल के कर्मी के घर हुई थी चोरी
विज्ञापन

आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र की हिमुडा कॉलोनी के एक फ्लैट में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान 21 वर्षीय इमरान, गांव हर्रा, सरूरपुर खुर्द मंडल, जिला मेरठ, निवासी के तौर पर हुई है। इससे पूछताछ के बाद पुलिस मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक 17 जून को तीन शातिरों ने दिनदहाड़े एसजेवीएनएल में तैनात कर्मी के घर सेंध लगाई और सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ा कान की बाली, एक जोड़ा टॉप्स, डायमंड की तीन पिनों समेत चांदी की चेन चुरा ली थी। छोटा शिमला थाना प्रभारी विकास शर्मा की अगुवाई में एक हफ्ते से पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। टीम ने यूपी के जिला मेरठ के एक मकान में दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ा। वीरवार देररात इसे शिमला लाया गया। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में दिखे थे तीन नकाबपोश
मकान में हुई इस चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसमें तीन नकाबपोश नजर आए थे। सुबह 9:18 बजे शिकायतकर्ता संजय घर से निकले। इसके एक घंटे बाद उनके मकान के बाहर एक सफेद रंग की कार आकर रुकी तथा एक नकाबपोश वाहन से उतरा और मकान की रैकी कर चला गया। कुछ मिनट बाद नकाबपोश दूसरे साथी के साथ दोबारा आया। इनके पास एक बैग और एक लोहे की छड़ थी। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी की फुटेज से ही इस वारदात का खुलासा हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed