{"_id":"682303a2e98c7e370006ba95","slug":"person-accidentally-swallowed-a-poisonous-substance-died-during-treatment-in-the-hospital-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: व्यक्ति ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, टांडा में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: व्यक्ति ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, टांडा में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
Tue, 13 May 2025 02:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 May 2025 02:03 PM IST
सार
मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र के गांव कथौण में गलती से जहरीला पदार्थ निगलने के बाद एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र के गांव कथौण में गलती से जहरीला पदार्थ निगलने के बाद एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय व्यक्ति अपने घर पर अकेला था। जानकारी के अनुसार व्यक्ति घर पर अकेला था और उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। इसी दाैरान व्यक्ति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवारजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया।
विज्ञापन
108 एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को पहले सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया। वहां शुरुआती उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन टांडा में उपचार के दाैरान व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। लडभड़ोल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन