फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People were impressed by Litti Chokha and Dal Baati Churma.

Shimla News: लिट्टी चोखा और दाल बाटी चूरमा के कायल हुए लोग

Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People were impressed by Litti Chokha and Dal Baati Churma.
रिज पर पद्मदेव कांप्लेक्स में लगे व्यंजनों के स्टॉलों में उमड़ रही लोगों को भीड़
विज्ञापन

हर राज्य के खाने की खुशबू से महका रिज मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर चल रहे विंटर कार्निवल के तहत पद्मदेव कांप्लेक्स में बिहार के लिट्टी चोखा लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके साथ ही स्टॉलों में पाव भाजी, वड़ापाव और भेल पूरी लोगों महाराष्ट्र की गलियों का अनुभव दे रही है। इसके अलावा दाल बाटी चूरमा राजस्थान के व्यंजनों और परंपरा का अनुभव दे रहा है। इन स्टॉलों में भारत के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं जिनकी महक लोगों को इन राज्यों की संस्कृति और स्वाद का अनुभव दे रही है।

यह व्यंजन पद्मदेव कांप्लेक्स में प्रवेश करते ही लोगों को अपनी खुशबू से आकर्षित कर रहे हैं। यहां लोगों को सुबह से रात तक यह व्यंजन परोसे जाते हैं। यहां भले ही लोगों को ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं लेकिन वह स्वाद का अनुभव लेने से नहीं चूक रहे हैं। इसके साथ ही कार्निवल में लोगों और पर्यटकों को स्पेशल हिमाचली धाम, पहाड़ी सिड्डू, बिलासपुरी धाम, दिल्ली चाट, अमृतसरी कुल्चा, पिज्जा, बर्गग, चाउमिन-मोजोज, जलेबी और भी कई व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इस दौरान लिट्टी चोखा खा रहे पंजाब से आए रितेश ने बताया कि इसका स्वाद बिहार के व्यंजनों और वहां के खान-पान का एहसास दिला रहा है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार लिट्टी चोखा खा रहे हैं और इसका स्वाद अच्छा है। रुहानिका ने बताया कि कार्निवल में बहुत सारे खाने के स्टॉल लगे हैं जिससे हमें दूसरे राज्यों के व्यंजनों को चखने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


खाने की कमी नहीं और जगह भी नहीं
विंटर कार्निवल में लोगों को खाने की कोई कमी नहीं है लेकिन यहां ज्यादा स्टॉल होने के चलते लोगों को न खड़े होने की जगह मिल रही है और न ही खाने के लिए। यहां लोगों को खड़े रहकर खाना पड़ रहा है और भीड़ ज्यादा होने यहां खाना भी आसान नहीं है। लोगों को आते जाते हुए धक्के लग रहे हैं जिससे कई बार लोगों का खाना गिर जाता है। इसके चलते स्टॉल के आसपास सफाई रखना भी मुश्किल हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों को काफी परेशानी हो रही है। दाक्षी और उनकी सहेलियों ने कहा कि यहां खाने के लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article