{"_id":"685ac386a28a63bbd804b940","slug":"people-of-the-new-merged-area-were-again-given-water-bills-at-higher-rates-shimla-news-c-19-sml1001-556884-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: न्यू मर्ज एरिया के लोगों को फिर \nमहंगी दरों पर थमाए पानी बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: न्यू मर्ज एरिया के लोगों को फिर महंगी दरों पर थमाए पानी बिल
विज्ञापन
बिल
एमसी में मर्ज हुए हो गए हैं सात माह
कंपनी अभी भी महंगी दर पर वसूल रही बिल
कंपनी बोली, चेक करेंगे क्यों महंगे बिल जारी किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के न्यू मर्ज एरिया के उपभोक्ताओं को कंपनी ने फिर महंगी दरों पर पानी के बिल थमा दिए हैं। नगर निगम में शामिल होने के सात महीने बाद भी इन इलाकों के उपभोक्ताओं को पंचायती दरों पर बिल जारी किए हैं। इस पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोगों का कहना है कि कंपनी ने पानी के गलत बिल जारी किए हैं। लोग यह बिल जमा नहीं करेंगे। शहर के लंबीधार, मशोबरा और ब्योलिया को बीते साल दिसंबर में नगर निगम में शामिल किया था। यह पहले पंचायती क्षेत्र थे। इन इलाकों में भी सैकड़ों लोगों ने कंपनी से पानी के कनेक्शन ले रखे हैं। अभी तक इन्हें पंचायती दर पर पानी के बिल जारी होते थे। यह दर शहर की घरेलू दर से लगभग दोगुना है। नगर निगम में शामिल होने के बाद इन उपभोक्ताओं को भी शहर की तर्ज पर ही सस्ता पानी मिलना है।
कंपनी ने मई में भी इन्हें महंगी दर पर ही बिल थमाए थे। हालांकि बाद में दावा किया था कि अब सस्ती दर पर बिल देंगे। लेकिन जून में दिए जा रहे बिल फिर से महंगी दरों पर जारी किए जा रहे हैं। लंबीधार निवासी एवं पूर्व उप महापौर शैलेंद्र चौहान ने कहा कि कंपनी मनमानी कर रही है। निगम में मर्ज होने के बाद महंगा पानी पिलाया जा रहा है। कहा कि कंपनी बिल ठीक करे। नगर निगम को भी देखना चाहिए कि न्यू मर्ज एरिया से मनमानी वसूली क्यों हो रही है।
विज्ञापन
एजीएम बोले, चेक करेंगे बिल
शहर में अब पानी के बिल जारी करने का जिम्मा सुएज इंडिया कंपनी को सौंपा है। पेयजल कंपनी का कहना है कि इस बारे सुएज इंडिया से बात की जाएगी। पेयजल कंपनी के एजीएम विनोद नेगी ने कहा कि यदि लोगों को महंगी दर पर बिल जारी हुए हैं, तो इसे चेक किया जाएगा। कंपनी को बुलाकर बुधवार को इस पर रिपोर्ट ली जाएगी। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस बारे में पेयजल कंपनी से रिपोर्ट ली जाएगी। नगर निगम में शामिल होने के बाद इन इलाकों में शहर की तर्ज पर ही सुविधाएं दी जानी है।