फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kumarsain shimla elderly woman gold earrings looted chilli powder

शिमला: कुमारसैन में बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की बालियां लूटीं, आरोपी की तलाश जारी

Wed, 16 Sep 2026 09:46 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 16 Sep 2026 09:46 AM IST
सार

शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में 14 सितंबर को मायके जा रही 61 वर्षीय सुनो देवी से लूटपाट का मामला सामने आया। आरोप है कि जंगल के रास्ते में एक युवक ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दोनों कानों की सोने की बालियां छीन लीं। महिला ने मुख्य सड़क तक पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
kumarsain shimla elderly woman gold earrings looted chilli powder
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। वारदात 14 सितंबर की सुबह उस समय हुई, जब 61 वर्षीय महिला सुनो देवी अपने गांव लतयाणा, पंचायत कोट शिलारू से मायके कंडयाली जा रही थीं। महिला जंगल के रास्ते से होकर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने कथित तौर पर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और दोनों कानों से सोने की बालियां निकालकर फरार हो गया।

विज्ञापन


जंगल के रास्ते में पीछे से आया युवक
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11:45 बजे सुनो देवी कंडयाली के पास सड़क से नीचे जंगल वाले रास्ते की ओर उतरी थीं। इसी दौरान एक युवक अचानक पीछे से आया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। महिला के अनुसार, युवक ने इसी दौरान उनके दोनों कानों से बालियां निकालीं और सड़क की ओर भाग गया। आंखों में मिर्च पड़ने से महिला को काफी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचीं।
विज्ञापन


सड़क पर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह तब तक काफी दूर निकल चुका था। इसके बाद मामले की सूचना नारकंडा चौकी को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारकंडा अस्पताल में हुआ उपचार
घटना के बाद महिला को उपचार के लिए नारकंडा अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष थी। वारदात के समय उसने सफेद चेकदार कमीज और काली पेंट पहन रखी थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि युवक घटना वाली जगह पर काफी देर तक सड़क पर घूम रहा था।

महिला के बेटे सुभाष ने पुलिस विभाग से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं। लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध लोगों को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ कर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

प्रधान ने भी पुलिस से की जल्द गिरफ्तारी की मांग
शिलारू पंचायत के प्रधान रोशन ठाकुर ने बताया कि दिन के समय हुई इस घटना से हर कोई सकते में है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ओडी क्षेत्र में इसी तरह महिला के साथ लूटपाट की घटना हो चुकी है। सूचना मिलते ही उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।

रोशन ठाकुर ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed