फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   People in the age group of 18 to 44 will get covid19 vaccine from 19 july, this will be the system

हिमाचल: 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 19 से लगेगा कोविड का टीका, ये रहेगी व्यवस्था

Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
सार

अभी तक टीके की अनुपलब्धता के चलते 18 से 44 साल आयु वालों के लिए टीकाकरण बंद था। अब केंद्र से वैक्सीन मिलने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
People in the age group of 18 to 44 will get covid19 vaccine from 19 july, this will be the system
कोविड वैक्सीन(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 18 दिन बाद सोमवार से लगातार 18 से 44  आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। 19 जुलाई से प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा सूबे के 700 सेंटरों पर 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। अभी तक टीके की अनुपलब्धता के चलते 18 से 44 साल आयु वालों के लिए टीकाकरण बंद था। अब केंद्र से वैक्सीन मिलने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए सभी कार्यदिवसों पर रोज एक सत्र तय किया जाएगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जनजातीय/दुर्गम क्षेत्रों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को टीका लगाया जाएगा। जनजातीय/दुर्गम क्षेत्रों को छोड़कर सभी सत्र कोविन वेबसाइट पर ऑनलाइन तय होंगे। मौके पर स्लॉट का निर्धारण संबंधित जिले पहले के अनुभव के आधार पर कर सकते हैं। शहरी क्षेत्रों में अब सत्र बनाने के दौरान 50 फीसदी स्लॉट उपलब्ध करवाने होंगे। प्रति दिन 75 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इंसाकॉग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार कोरोना का नया रूप डेल्टा, भारत के विभिन्न हिस्सों में कोविड -19 के मामलों में पाया गया एक प्रमुख वेरिएंट है जो विश्वभर में तेजी से फैल रहा है। नए आंकड़ों के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट पर भी प्रभावी है। जन स्वास्थ्य इंग्लैंड की ओर से वैक्सीन के प्रभाव को लेकर जारी रिपोर्ट के अनुसार कोविशील्ड की दो खुराक 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु के खिलाफ 94 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 16 दिन में आईजीएमसी पहुंचे सबसे ज्यादा मरीज
प्रवक्ता ने बताया कि एक से 16 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दाखिल कोरोना रोगियों के संबंध में किए विश्लेषण के अनुसार पिछले 16 दिनों में आईजीएमसी शिमला में अधिक 20 मरीज दाखिल हुए हैं। डॉ. वाईएस परमार राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नाहन में 11 जुलाई तक 43 कोविड रोगियों को भर्ती किया गया था और तब से 16 जुलाई तक कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed