{"_id":"6807ae274ca9930f010975fa","slug":"people-in-ration-depot-flour-and-rice-not-found-shimla-news-c-19-sml1001-521123-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोगों को राशन डिपो में \nनहीं मिला आटा-चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोगों को राशन डिपो में नहीं मिला आटा-चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू फ्लवारडेल के कार्ड धारक परेशान
विभाग के भी काटे चक्कर, नहीं मिले निरीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला का न्यू फ्लवारडेल डिपो खाली पड़ा है। डिपो में अप्रैल माह का कोटा नहीं पहुंचने से सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
आलम यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को महंगाई के इस दौर में सब्सिडी पर मिलने वाला आटा, चावल, चीनी, नमक, तेल और दालें बाजारों से खरीदनी पड़ रही हैं। लोगों की इस परेशानी का हल विभाग भी नहीं कर पा रहा है। छोटा शिमला स्थित न्यू फ्लवारडेल स्थित राशन डिपो से शनान, मल्याणा, बखराई, न्यू फ्लवारडेल और धोबीघाट में रहने वाले लोगों को राशन उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन इन दिनों डिपो में पंजीकृत 165 कार्ड धारकों को अप्रैल महीने की 22 तारीख बीतने के बाद भी राशन नहीं मिला है। ऐसे में लोगों को बिना राशन लिए ही यहां से लौटना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी लायकराम, रमेश, विमला देवी और मोहित समेत अन्य लोगों का कहना है कि वह बार-बार डिपो के चक्कर काटकर थक गए हैं। उन्होंने मांग की है कि यहां पर तुरंत राशन उपलब्ध करवाया जाए। वहीं सूत्रों का कहना है कि डिपो संचालक कई बार विभाग के पास चक्कर काट चुके हैं। बताया जा रहा है कि परमिट काटने के लिए यहां पर निरीक्षक नहीं मिल रहे। ऐसे में परमिट कटेगा उसके बाद ही लोगों को राशन मिल सकेगा।