Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People have started returning to work after Diwali

Shimla News: दिवाली के बाद काम पर लौटने लगे लोग, चंडीगढ़ के लिए चलाईं अतिरिक्त बसें

Mon, 09 Nov 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
People have started returning to work after Diwali
यात्रियों की संख्या को देखते हुए एचआरटीसी बढ़ाएगा बसों के फेरे, मांग के अनुसार होगा संचालन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद अब लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। इसके चलते बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। खासकर, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी और अन्य कामकाज के लिए जाने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बिलासपुर डिपो ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। सोमवार को बिलासपुर से चंडीगढ़ के लिए दो अतिरिक्त बसें भेजी गईं। निगम की ओर से यात्रियों की संख्या और मांग पर नजर रखी जा रही है। यदि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होती है, तो चंडीगढ़ सहित अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे त्योहार के बाद वापस लौटने वाले लोगों को बसों में सीटों की उपलब्धता को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। दिवाली से पहले भी घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी बिलासपुर डिपो ने चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर 23 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया था। इनमें चंडीगढ़ रूट पर 15 और दिल्ली रूट पर आठ अतिरिक्त बसें शामिल थीं। अब त्योहार संपन्न होने के बाद वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। निगम प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की मांग के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article