Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sports competitions will be held in Nichar under the Khelo Himachal Khelo campaign

Shimla News: निचार में खेलो हिमाचल खेलो अभियान के तहत होंगी खेल प्रतियोगिताएं, 15 नवंबर तक करें पंजीकरण

Mon, 09 Nov 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sports competitions will be held in Nichar under the Khelo Himachal Khelo campaign
15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी ले सकेंगे भाग, उपमंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार के खेलो हिमाचल खेलो अभियान एवं चिट्टा मुक्त अभियान के तहत उपमंडल निचार में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय उपमंडलाधिकारी निचार स्थित भावानगर की ओर से इच्छुक खिलाड़ियों से पंजीकरण करवाने की अपील की गई है। प्रतियोगिताओं में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को 15 नवंबर तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, एथलेटिक्स, रस्साकशी, क्रिकेट, वॉलीबॉल और कबड्डी सहित अन्य खेल शामिल रहेंगे। उपमंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 43 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा जिला एवं राज्य स्तर पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पंजीकरण के लिए दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र अथवा अंकतालिका और आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र अनिवार्य होगा। टीम का पंजीकरण केवल टीम कप्तान द्वारा करवाया जा सकेगा। पंजीकरण के लिए लिंक अलग से उपलब्ध करवाया जाएगा और इसके लिए किसी भी प्रतिभागी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उपमंडलाधिकारी निचार दिव्या यादव ने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि तक पंजीकरण करवाकर प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना और खेल गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नशे से दूर रखकर सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article