Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Annual function celebrations in full swing at DAV Public School, Chopal

Shimla News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Annual function celebrations in full swing at DAV Public School, Chopal
डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल में वार्षिक समारोह में द्वीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि और स्कूल प्रधा
डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल में वार्षिक समारोह की धूम, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल चौपाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक रमेश छाजटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हिमाचल प्रदेश शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केस्टा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से कक्षा तीसरी से दसवीं तक उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता डोगरा ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि कक्षा तीसरी में हविशा ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा चौथी में पविका ठाकुर ने 96.3 प्रतिशत, पांचवीं में आरव ने 93.3 प्रतिशत और छठी में अथर्व शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। इनके अलावा सातवीं में सान्वी ने 96.2 प्रतिशत, आठवीं में वेदांश वर्मा ने 91.3 प्रतिशत, नौवीं में आर्निका आदित्य ने 95 प्रतिशत और दसवीं में नव्या भूषण ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में शांति पाठ एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य स्नेह रैना और रमेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article